मुंबई ( Mumbai) से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी करने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान(Aryan Khan ) से लंबी पूछताछ के बाद रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) ने गिरफ्तार कर लिया। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने गिरफ्तारी के बाद आर्यन, मुनमुन व अरबाज मर्चेंट को कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया।इसके बाद एनसीबी की टीम तीनों को वापस अपने दफ्तर ले आई।
इससे पहले एनसीबी ने कोर्ट से तीनों को पांच अक्तूबर तक हिरासत में सौंपने की मांग करते हुए कहा कि हमारे पास इनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान (Aryan Khan )को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
इसके बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे एनसीबी के दफ्तर पहुंचे। रेव पार्टी व क्रूज से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले की जांच एनसीबी व मुंबई पुलिस कर रही है।
कोर्ट में सरकारी वकील अद्वैत सेतना ने कहा-एनसीबी की तरफ से हम आर्यन खान, अरबाज और मुनमुन धमीचा की रिमांड मांगते हैं। आरोपियों के पास से वॉट्सऐप चैट मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। इसके अलावा आरोपियों से प्रतिबंधित ड्रग्स भी मिली है। उसके सोर्स और लिंक्स खंगालने जरूरी हैं।
सेतना ने कहा कि वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि आरोपी ड्रग कंजंप्शन और ड्रग्स नेक्सेस से जुड़े हुए हैं। इसके बाद स्टेट बनाम अनिल शर्मा केस का हवाला देते हुए सेतना ने जमानती धारा में आर्यन(Aryan Khan ) की कस्टडी की मांग की।कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 4 अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है। मामले में कल दोपहर ढ़ाई बजे सुनवाई होगी।
आर्यन की गिरफ्तारी NDPS के सेक्शन 8C, 20B और 27, 35 के तहत हुई है। इनमें सेक्शन 8 C ड्रग्स लेने पर लगती है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (NDPS) नशीली दवाओं से जुड़ा सख्त कानून है। इसकी धारा 27 के तहत, अगर कोई नारकोटिक ड्रग्स लेता है, तो यह भी दंडनीय अपराध है।
एनसीबी ने कॉर्डेलिया द इम्प्रेस के मालिक जरगन बैलोम को भी पूछताछ के लिए तलब किया था। बैलोम ने बताया कि हम एनसीबी को जांच में पूरी मदद कर रहे हैं। हम सिर्फ क्रूज का संचालन करते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं जानते। हम पार्टी के आयोजक नहीं थे।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वह टीम के साथ यात्री बनकर क्रूज पर सवार हो गए थे। जब क्रूज बीच समुद्र में पहुंचा तो पार्टी शुरू हो गई और इसी के साथ एनसीबी भी सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होते ही एनसीबी टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। एनसीबी ने पहली बार किसी क्रूज पर छापेमारी कर ऐसी कार्रवाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि क्रूज की ओपनिंग हाल ही में हुई थी और कुछ सितारों ने भी इस पार्टी में परफॉर्म किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?