उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के उन्नाव ( Unnao ) जिले में माखी थानाक्षेत्र के गांव चकपरेंदा निवासी कक्षा आठ की छात्रा की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल के शिक्षक ने सवालों के जवाब नहीं देने पर उसे डंडे से पीटा था।
शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।उन्नाव ( Unnao ) जिले के माखी थानाक्षेत्र के चकपरेंदा गांव निवासी रमेश यादव की 14 वर्षीय बेटी शिवानी क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी ।
रमेश का आरोप है कि शुक्रवार को शिवानी स्कूल गई थी, जहां गृह विज्ञान शिक्षक को वह पाठ नहीं सुना सकी। इससे नाराज शिक्षक ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। शाम को घर पहुंचने पर बेटी ने शिक्षक की पिटाई के बारे में बताया। शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, फायदा नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान रविवार की रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने हंगामा किया और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की।मामला बढ़ता देख फार्मासिस्ट ने पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी लाखन सिंह द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए।उन्नाव ( Unnao ) जिले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इसके बाद कोतवाली पहुंचे परिजनों ने शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।
विदित रहे उन्नाव ( Unnao ) जिले में ही एबीनगर स्थित स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा स्मृति अवस्थी ( student Smriti Awasthi )ने स्कूल की मनमानी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?