गुजरात ( Gujarat) की राजधानी गांधीनगर ( Gandhinagar ) में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के नतीजे आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस गढ़ में भाजपा ने 44 में से 41सीटों पर जीत हासिल की है। इस तरह भाजपा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन क 90% पर कब्जा करने में कामयाब रही है। वहीं, कांग्रेस को 3 और आम आदमी पार्टी यानी आप को एक सीट ही मिली।इस प्रचंड जीत के लिए पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
रविवार को गांधीनगर ( Gandhinagar )में मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई थी। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना रखी थी। ये नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए करारा झटका हैं, जो भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लगातार दावे कर रही है।
भाजपा को गांधीनगर नगर निगम में 10 साल बाद बहुमत मिला है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के 11 वार्डों में भाजपा ने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियां यानी कांग्रेस और आप मिलकर 3 सीटें ही जीत सकी हैं। मोदी के गढ़ में पार्टी को मिली इस शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यालय कमलम में जश्न का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां नाचते-गाते और पार्टी के झंडे लहराते नजर आए।
आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में गांधीनगर जैसे अहम नगर निगम में महज एक सीट जीत पाना बताता है कि उसके लिए विस्तार की राह कितनी मुश्किल है। तीन सीटों में से कांग्रेस को महज 2 सीटें ही मिली हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे। हालांकि पिछली बार गांधीनगर नगर निगम में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। तब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को 16-16 सीटें मिली थीं। हालांकि कांग्रेस के पार्षद प्रवीण पटेल ने पाला बदल लिया था और भाजपा की मदद से मेयर बन गए थे।
गांधीनगर( Gandhinagar ) में भाजपा की जीत के जश्न में शामिल होने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel )के लिए चुनौती माना जा रहा था। मंगलवार को आए शानदार नतीजों से साफ है कि पाटिल और पटेल ने अपनी पहली बड़ी परीक्षा पास कर ली है। इस चुनाव के नतीजे ही बीजेपी की अगली रणनीति तय करेंगे और माना जा रहा है कि अब दोनों नेताओं के पास फैसले लेने की ताकत बढ़ेगी।गांधीनगर में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव के लिए 3 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। करीब 56% वोटर्स ने मतदान किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?