राजस्थान ( Rajasthan ) के बाड़मेर (Barmer ) जिले में नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) की खण्डप शाखा को दिनदहाड़े शस्त्रों की नोंक पर स्टाफ और बैंक में मौजूद ग्राहकों को बंधक बनाकर लूट लिया। बैंक में लगे सीसीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।बदमाशों ने बैंक से 5 लाख 23 हजार 500 रुपए लूट कर ले गए।
बाड़मेर जिले के समदड़ी थानान्तर्गत खण्डप की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) में शाम सोमवार को 4:00 बजे तीन नकाबपोश लुटेरे बाइक पर आए। असलहा लहराते बैंक में घुसे बदमाशों में दो के पास पिस्तौल और एक के पास चाकू था। उस समय बैंक में 8-10 ग्राहक थे। तीनों ने पहले कस्टमर्स को धमकाते हुए एक लाइन में खड़ा कराया। एक पिस्तौल धारी कैशियर के पास गया और साथ लाए बैग में वहां रखे 5.50 लाख रुपए समेट लिए। एक बदमाश मैनेजर के पास गया और उस पर पिस्तौल तान दी। 3 बदमाशों ने सिर्फ 5 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मैनेजर- कैशियर को धमकाते हुए रुपए लेकर फरार हो गए।लुटेरों के जाते ही मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) की खण्डप शाखा में लगे सीसीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।बालोतरा डीएसपी धनफूल मीणा ने बताया कि लुटेरों ने सुबह करीब 11 बजे की रेकी भी की थी। तीनों में से एक युवक बैंक में आया भी था। वारदात के बाद पाली की ओर तीनों बदमाश भाग गए।
जहां वारदात हुई, वह पाली और जालोर जिले के बॉर्डर पर है। पुलिस ने इन दोनों जिलों की सरहद पर नाकाबंदी कराई है। बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सिवाना, समदड़ी, जालोर और पाली में नाकाबंदी करवा दी है। समदड़ी के थानाधिकारी दाऊद खान के नेतृत्व में टीम ने मौके का जायजा लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?