उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले के देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई।ट्रक से बस की भिडंत होने से लगभग 13 लोगों की मौत हो गई व 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सवारी से भरी बस दिल्ली ( Delhi ) से बहराइच (Bahraich ) देवा शरीफ जा रही थी।
बाराबंकी (Barabanki)में यह हादसा देवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह राजधानी लखनऊ से सटे किसान पथ पर हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बहराइच जा रही सवारियों से भरी डबल डेकर बस और बालू लदे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस व स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हैं। बताया जा रहा है कि गाय को बचाने में बस की टक्कर ट्रक से हो गई।
हादसे में 13 की मौत और 32 के घायल होने की पुष्टि हुई है। ट्रक और बस की आमने सामने भिडंत हुई। हादसे में बस का एक पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डबल डेकर बस (UP 40 T 9786) दिल्ली से बहराइच जा रही थी। बस में 60 से70 यात्री सवार थे।
बाराबंकी (Barabanki)के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताते हैं कि कुर्सी रोड की तरफ से अयोध्या रोड की तरफ आ रही बस और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार कई लोग मारे गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा