दिल्ली ( Delhi ) में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास तो ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने फिर खुद ही पुलिस को हत्या की वारदात के सूचना दी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में शनिवार रात घरेलू कलह के चलते युवक ने अपनी सास और पत्नी को ताबड़तोड़ गोलियां मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पत्नी का नाम निधि है, जबकि उसकी सास का नाम वीरो है। आरोपी पति का नाम महेश है।
आरोपी घरेलू कलह के चलते अपनी सास और पत्नी से नाराज रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद महेश ने खुद पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी।पुलिस फोन की लोकेशन के जरिये नानूराम पार्क स्थित उक्त मकान पर पहुंची। कमरे में दो महिलाओं के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। पास ही आरोपी महेश अपने सवा साल के बेटे के साथ मौजूद था।दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने उसे हिरासत में ले लिया और छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूछताछ में महेश ने बताया कि वह मूलरूप से जाफरपुर कलां के गालिबपुर का रहने वाला है। पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है। जनवरी 2020 में उसने निधि से प्रेम विवाह किया था। उसकी सास ने कुछ साल पहले मकान लिया था। वह अपने ससुराल के तीन मंजिला मकान के भूतल पर पत्नी निधि, डेढ़ साल के बेटे और सास वीरों के साथ रहने लगा। शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी के साथ उसका झगड़ा होने लगा था। रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बच्चे को आरोपी के परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
दंपती के बीच रोज-रोज हो रहे झगड़े में बात इतनी बढ़ गई थी कि निधि ने महेश से तलाक लेने का मन बना लिया, लेकिन महेश उसे इस शर्त पर तलाक देना चाहता था कि बेटा उसे सौंपा जाए। इसके लिए निधि राजी नहीं थी। इस बात को लेकर भी दंपती में झगड़ा होता रहता था। निधि कहती थी कि बेटा चाहिए तो कोर्ट जाओ। महेश ने बताया कि झगड़े में उसकी सास अपनी बेटी का पक्ष लेती थी। महेश को लगने लगा था कि दंपती के बीच झगड़े के लिए उसकी सास जिम्मेदार है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपी ने बुलंदशहर से पिस्टल ली थी। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) आरोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल मुहैया करने वाले की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?