राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force )में चयनित एक युवक ने आत्महत्या कर ली, युवक के खिलाफ रजिंश रखने वाली बुआ ने पुलिस वैरिफिकेशन से पहले केस दर्ज करा दिया था। उसका पुलिस वैरिफिकेशन के लिए लेटर आया था, जिससे वह कैरियर खराब होने के डर से तनाव में चल रहा था।तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भट्टा बस्ती पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
जयपुर ( Jaipur ) के यश माथुर पुत्र सुनील कुमार माथुर निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी शास्त्रीनगर ने सुबह करीब 5 बजे कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे उठाने आए तो वह फंदे से लटकता मिला। मृतक की मां नीता माथुर ने बताया कि उसकी बुआ अनीता माथुर ने झूठा केस दर्ज करवा दिया था। उसका कुछ दिनों पहले एयरफोर्स में चयन हुआ था। उसका अभी पुलिस वैरिफिकेशन होना था। जिससे वह कैरियर खराब होने के कारण तनाव में चल रहा था। उसे परिवार ने काफी समझाया भी था।
ननद अनीता व उसके पति भुवनेश्वर कुमार के साथ जयपुर ( Jaipur ) में उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट में सिविल दावा भी था। नीता माथुर का कहना है कि ससुर की मौत से पहले ननद अनीता अपने पति के साथ यूएसए से भारत आई थी। उसने धोखे से प्रॉपर्टी की वसीयत बनवा ली। ससुर की मौत होने के बाद वसीयत के आधार पर बैंक लॉकर में रखे उसके गहने ननद ने हड़प लिए।
प्रॉपटी की वसीयत ले ली। दोनों ने उन्हें प्रॉपटी से बेखदल करने के लिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।उनके बेटे का एयरफोर्स में चयन हाे गया था। घरेलू संपत्ति विवाद के कारण रजिंश रखने वाली बुआ ने तब उसके बेटे के खिलाफ भी कैरियर खराब करने के लिए मुकदमा दर्ज करवा दिया था। उसे धमकी भरे मैसेज भेज जा रहे थे, इससे वह काफी परेशान हो गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?