महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंगलवार को बीच सड़क पर तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर 14 साल की एक नाबालिग किशोरी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी ।
पुलिस के अनुसार पुणे( Pune ) के बिबेवाड़ी इलाके में 8वीं कक्षा की एक लड़की को सड़क पर एक व्यक्ति ने उस समय चाकू मार दिया जब वह कबड्डी की प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की पहचान 14 वर्षीय क्षितिजा के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुणे( Pune ) की ने कहा कि क्षितिजा शाम करीब 5.45 बजे बिबेवाड़ी क्षेत्र के यश लॉन में कबड्डी अभ्यास करने के लिए जा रही थी, तभी उसका रिश्तेदार ऋषिकेश उर्फ शुभम भागवत (22) अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर आया और लड़की पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया। उसे चाकू मार दिया गया। उसे कई बार चाकू मारा गया और हमला इतना क्रूर था कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि क्षितिजा के दोस्त भी घटनास्थल पर मौजूद थे, जिन्हें आरोपियों ने धमकी दी और जाने के लिए कहा। बाद में वह भी मौके से फरार हो गया।
पुणे( Pune ) की पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसा लगता है कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली लड़की के दूर के रिश्तेदार ने ‘एकतरफा प्रेम प्रसंग’ के कारण हत्या की है। उन्होंने कहा कि घटना के कुछ घंटे बाद आरोपियों में से दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया।
Maharashtra: A jilted lover killed a 14-year-old girl in Bibwewadi area of Pune on Tuesday, police said
“The girl died on the spot. A case has been registered and a team has been formed to nab the accused,” said DCP (Zone 5) Namrata Patil
— ANI (@ANI) October 12, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?