राजस्थान ( Rajasthan ) के धौलपुर ( Dholpur ) जिले के बसेडी उपखंड के भूतेश्वर इलाके में शुक्रवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में पार्वती नदी में आगरा( AGRA) जिले के पांच युवक डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों के शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। सभी मृतक आगरा जिले के जगनेर इलाके के रहने वाले थे और मूर्ति विसर्जन के लिए बसेडी इलाके में आए थे।
धौलपुर ( Dholpur ) पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर आगरा जिले के जगनेर थाना इलाके के गांव भुवनपुरा निवासी ग्रामीण नवरात्र समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बसेडी आए थे। बसेडी के भूतेश्वर इलाके में भूतेश्वर मंदिर के पास पार्वती नदी में ग्रामीण दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे थे।
तभी गांव के पांच युवक दुर्गा प्रतिमाओं के साथ गहरे पानी में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने पर सभी पांचों युवक डूब गए। हादसे के बाद में मौके पर पहुंची बसेडी थाना पुलिस ने ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से सभी युवकों के शवों को बाहर निकाला।
मृतकों में दो सगे भाई भी हैं। पांचों आगरा के भवनपुरा गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया। आगरा पुलिस और परिजनों के आने के बाद शव सौंपे गए।
धौलपुर ( Dholpur ) के पुलिस ने बताया कि हादसे में राजेश पुत्र कालीचरण (22), रणवीर पुत्र कालीचरण (24), सत्यपाल पुत्र परीक्षित, संजय पुत्र घनश्याम और कृष्णा (22) पुत्र राजवीर की मौत हो गई। मृतकों में राजेश और रणवीर दोनों सगे भाई थे। मृतक राजेश की एक महीने बाद शादी थी।
युवकों के साथ आए गांव वालों ने चारों को डूबता देख शोर मचाया। गश्त कर रहे पुलिस दल ने गोताखोरों को बुलाया। पहले राजेश और सत्यपाल के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद रणवीर, घनश्याम और कृष्णा की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव भी बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान उनके साथ आए गांव वालों ने की। धौलपुर पुलिस ने आगरा पुलिस को सूचना दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?