केरल( Kerala ) में बारिश का कहर लगातार जारी है। यहां दक्षिण और मध्य केरल में लगातार हो रही बारिश से कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। जानकारी के अनुसार, कोक्कायार में बीते दिन हुए भूस्खलन के बाद आज तीन शव बरामद हुए हैं। इसी के साथ राज्य में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग लापता हैं। मरने वालों में 13 लोग कोट्टायम और आठ लोग इडुक्की के बताए जा रहे हैं।
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल ( Kerala ) के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ( CM Pinarayi Vijayan )से बात की। दोनों के बीच भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि घायलों और प्रभावितों की सहायता के लिए जमीन पर काम किया जा रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने लिखा, ”यह दुखद है कि केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुछ लोगों की जान चली गई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।”
रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए पातनमथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
केरल ( Kerala ) में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। कोट्टायम में जहां 13 लोगों की मौत हुई है वहीं इडुक्की में आठ लोगों ने जान गंवाई है। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, 20 लोगों के लापता होने की भी खबर है।
केरल में बाढ़ के मद्देनजर भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना ने अपने जवानों को तैनात कर दिया है। वायुसेना के अनुसार एमआई-17 और सारंग हेलीकॉप्टर पहले से ही स्टैंडबाय मोड में हैं। केरल में मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
#WATCH | Kerala: Parts of the state continue to experience rainfall and wind. Visuals from Mundakayam-Koottickal in Kottayam district. pic.twitter.com/KOb0F9EYRG
— ANI (@ANI) October 17, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?