राजस्थान ( Rajasthan ) के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh ) जिले के रावतभाटा ( Rawatbhata )क्षेत्र में तालाब में पैर फिसलने से चार बहनों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार चारों बहनें रावतभाटा से पास थमलाव में शनिवार को पिकनिक मनाने गई थी, जहां ज्यादा गहराई में पैर फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक लड़की को बचाने की कोशिश में बाकी तीन भी गहराई में चली गई और अपनी जान गंवा बैठी।
आशंका है कि खेत में बनी तालाब में पहले एक बहन का पैर फिसला। बाकी तीनों बहनें भी उसे बचाने कूदी थी। चारों की पहचान सुरेंद्र सिंह की दो बेटियों निशा और आशा तथा हेमेंद्र की बेटियों हेमेंद्र और चिंकी के रूप में हुई। घटनास्थल पर कपड़े का बैग रखा था, जो खोला ही नहीं गया था। भोजन भी रखा था और पत्थर पर फिसलने के निशान थे।
दोपहर तक लड़कियों के वापस न आने के बाद हादसे का खुलासा हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की मदद भी ली लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रावतभाटा ( Rawatbhata )पुलिस ने बताया कि गांव वालों की मदद से सभी के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
सुरेंद्रसिंह ने बताया कि सुबह ही बेटी की सगाई की बात कर रहे थे। दोनों बेटियों को दिवाली पर नई स्कूटी दिलाने का वादा किया था। इसके 5 घंटे बाद ही हादसा हो गया। निशा ने 26 सितंबर को ही रीट का पेपर दिया था। वह गार्गी पुरस्कार भी जीत चुकी थी।
मरने वालों की पहचान पिंकी राजपूत, आशा राजपूत, निक्की राजपूत और निशा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।रावतभाटा ( Rawatbhata ) के थमलाव गांव में हुई इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना जताई है।
रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) के थमलाव गांव में स्थित तालाब में डूबने से चार युवतियों की मृत्यु बेहद दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने का सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 16, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?