पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की राजधानी कोलकाता ( Kolkata ) में रामकृष्ण मठ( Ramakrishna Math) के वरिष्ठ संत स्वामी अमेयानंदजी महाराज का रविवार रात एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। वे काफी दिनों से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। मठ के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। मठ द्वारा जारी बयान में कहा कि उन्होंने आध्यात्मिक संगठन द्वारा संचालित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
दक्षिण कोलकाता के रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में रात करीब 8.25 बजे उनका निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि स्वामी अमेयानंदजी लगभग दो दशकों तक जयरामबाती केंद्र और तीन साल तक विभिन्न चरणों में ढाका केंद्र के प्रमुख रहे।
स्वामी अमेयानंदजी का पार्थिव शरीर रामकृष्ण मिशन( Ramakrishna Math) के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ( Belur Math) में सोमवार दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रखा जाएगा और मठ में रात नौ बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी( Mamata Banerjee ) ने स्वामी अमेयानंदजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामकृष्ण मठ ( Ramakrishna Math) और मिशन के हजारों अनुयायियों के लिए उनका कार्य और जीवन मार्गदर्शक होगा। उनके निधन ने आध्यात्मिक दुनिया में एक शून्य पैदा कर दिया।’


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत