दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक अभिनेत्री (Actress) से छेड़छाड़ के आरोप में गाजियाबाद (Ghaziabad ) के एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री दिल्ली की फ्लाइट से मुंबई लौट रही थी। व्यवसायी के खिलाफ मामला सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था।
पुलिस को अभिनेत्री (Actress)ने बताया कि मुंबई ( Mumbai) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही वह अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी तो उसे लगा कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। पुलिस के अनुसार, इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और केबिन क्रू में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा, “शिकायतकर्ता ने जब मौके पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी तो आरोपी ने यह कहते हुए माफी मांग ली कि उसने गलती से उसे एक अन्य पुरुष सह-यात्री समझ लिया। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने शिकायत को सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भेज दिया, जहां अब मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी ने क्रू मेंबर का ध्यान भटकाने के लिए अपना नाम गलत बताया, उसने अपना नाम राजीव बताया लेकिन उसका असली नाम नितिन है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई। अभिनेत्री (Actress)को आरोपी की तस्वीर दिखाकर भी शिनाख्त की गई। इसके बाद आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Mumbai | A Ghaziabad businessman has been arrested over molestation allegations by an actress, on a Delhi-Mumbai flight: Sahar Police Station
— ANI (@ANI) October 19, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?