उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar ) शहर के मोहल्ला जनकपुरी निवासी कक्षा नौ के छात्र राज मिश्रा (16 वर्ष) की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 दिन पूर्व हुई कहासुनी और गाली-गलौज की रंजिश को हत्या के पीछे वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर, हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल और स्कूटर बरामद कर लिया है।
राज मिश्रा(Raj Mishra ) मोहल्ला जनकपुरी निवासी व गौरीशंकर मंदिर, सिविल लाइंस के पुजारी पंडित देवेंद्र प्रसाद मिश्रा का इकलौता पुत्र था और केशवपुरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रहा था। राज मिश्रा को मंगलवार रात करीब आठ बजे उसको तीन युवक उत्तरी रामपुरी निवासी सन्नी पाल उर्फ तोता (19 वर्ष), फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी लवीश (20 वर्ष) और जनकपुरी निवासी रवि (19 वर्ष) घर से बुलाकर स्कूटर पर ले गए थे। राज मिश्रा का शव मंगलवार रात मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar ) शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिला।
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar ) पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार तीनों हत्यारोपी बालिग है। सीओ सिटी ने कुलदीप सिंह ने बताया कि कहासुनी और गाली-गलौज की रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सन्नी पाल आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ लूट, अवैध शराब और असलहा बरामदगी के छह मामले दर्ज हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?