उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले के साहिबाबाद में सूदखोरों की धमकी से तंग आकर डीएलएफ कॉलोनी में धर्मेंद्र कुमार ( 46) ने पंखे से लटकर आत्महत्या (suicide) कर ली। सात पेज के सुसाइड नोट लिखा, दो सूदखोर धमकी दे रहे हैं, तेरी पत्नी को झूठे केस में फंसा देंगे और बच्चों की हत्या करा देंगे। उनसे तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था। 10 फीसदी की दर से सूद ले रहे थे। कर्ज चुकाने में देरी हो गई तो दबाव बनाने लगे।
मूलरूप से मेरठ ( Meerut) के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार गाजियाबाद (Ghaziabad )के साहिबाबाद डीएलएफ कॉलोनी ए ब्लॉक में 2 साल से पत्नी मोनिका और बेटे लक्की के साथ तीन मंजिला मकान रहते थे। ऊपर की दो मंजिलें किराये पर दे रखी थीं। धर्मेंद्र का बड़ा बेटा फरीदाबाद में एयर टिकटिंग का का कोर्स कर रहा है। धर्मेंद्र कई दिन से तनाव में थे। खुदकुशी के वक्त घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस को मृतक के पास से सात पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है।
पड़ोसी ने घर के दरवाजे खुले होने पर इसकी सूचना उनके भाई दीपक को दी। राजनगर एक्सटेंशन से दीपक मौके पर पहुंचे तो उन्हें कमरे में धर्मेंद्र पंखे पर लटके मिले। इस घटना के बाद पत्नी मोनिका और परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।मोनिका ने बताया कि धर्मेंद्र ने 2 साल पहले लोनी के रिस्तल गांव निवासी नरेश और प्रवीण से किसी काम के लिए 3 लाख रुपये का कर्जा लिया था।
आरोप है कि दोनों 10 प्रतिशत प्रति माह का ब्याज वसूलने के बावजूद धर्मेंद्र पर लगातार दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, दोनों सूदखोर घर पर आकर धर्मेंद्र से बदतमीजी भी करते थे। इस से परेशान होकर उन्होंने सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या कर ली। मोनिका अपने छोटे बेटे लक्की (11वी कक्षा का छात्र) को साथ लेकर फरीदाबाद में मायके गई हुई थी।
धर्मेंद्र कुमार ने अपने सुसाइड में लिखा है कि ‘मैं धर्मेंद्र कुमार अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा हूं। प्रशासन से यह उम्मीद करता हूं कि मुझे न्याय मिलेगा। मैंने नरेश और और प्रवीण से कर्ज लिया था। वे मेरे फ्लैट का बदमाशी से एग्रीमेंट कराना चाहते थे। मैंने उन्हें अपना सोना बेचकर पैसे दिए लेकिन उनका पेट नहीं भर रहा था।
वो मुझे इतना टॉर्चर ( ब्लैकमेल) कर रहे थे कि मेरी पत्नी को और मुझे मार देंगे। उनके पास अवैध हथियार भी हैं। वे कहते थे कि तेरी पत्नी को जेल करा देंगे तेरे बच्चों को मार देंगे। मेरा परिवार मुझे बहुत प्यार करता है शायद मैं उनके अनुरूप उन्हें निराश कर रहा हूं। मुझे माफ कर देना। उन्हें किसी कारण भी परेशान ना किया जाए। मेरी फाइल सोडी के पास है, प्लीज मेरे किसी फ्रेंड को परेशान मत करना।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?