बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshya Kumar ) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की शूटिंग ऊटी में कर रहे थे और अब अभिनेता ने ऊटी में अपनी फिल्म के हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी है।
अक्षय कुमार ( Akshya Kumar ) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और अभिनेता सत्यदेव के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अक्षय और सत्यदेव आसमान की ओर देख रहे हैं और जैकलीन ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ साथ अक्षय कुमार ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘फोटो में या जीवन में, हमेशा काले बादलों के ऊपर प्रकाश की वह सुंदर लकीर होती है। राम सेतु (Ram Setu) के ऊटी शेड्यूल को खत्म कर दिया है। आशा है कि दिव्य प्रकाश हमेशा मोटे और पतले के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन करता है।’ इस तस्वीर को उन्होंने जैकलीन और सत्यदेव को टैग किया है।
इससे पहले, जैकलीन फर्नांडीस ने ऊटी से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में जैकलीन अक्षय कुमार के साथ टी गार्डन में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दोबारा से रामसेतु की टीम के साथ सेट पर आकर अच्छा लगा रहा है वो भी मेरी पसंदीदा जगह ऊटी में।’
अक्षय कुमार की इस फिल्म की शूटिंग अभी तक खत्म नहीं हुई है। फिल्म का कुछ हिस्सा गुजरात में भी शूट किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कुछ ही समय में की जाएगी। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। उनके साथ फिल्म में अभिनेता सत्यदेव का भी अहम किरदार होगा। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। ये फिल्म 24 अक्तूबर 2022 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को इसी साल दिसंबर तक खत्म कर दिया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?