राजस्थान ( Rajasthan ) में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण अलवर, सीकर, नागौर, पाली, जोधपुर सहित 7 जिलों में रविवार को बारिश (rain )हुई। अलवर के नीमराणा में तेज बरसात के साथ ओले गिरे। कई गांवों में खेतों में पानी भर गया। दरअसल, उत्तरी भारत में सर्किय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दो दिन से 30 से 40 किलोमीटर की गति से ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ है। बीकानेर व जोधपुर संभाग में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के आसार बने हुए है।
मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर,सीकर के अलावा कई जिलों में बारिश (rain )के संकेत दिए थे। 23 अक्टूबर को भी बादल छाए रहे। कई जिलों में हल्की बरसात (rains )हुई थी। 24 अक्टूबर को सुबह पाली, जोधपुर, सीकर व नागौर में बारिश हुई। पाली में तेज बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी।
कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण जयपुर, अलवर, दौसा सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज ठंडी हवाएं चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर बादल हटने पर सर्दी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग का मानना है कि दीपावली तक मौसम में काफी बदलाव आएगा। सर्दी भी शुरू हो जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?