बीकानेर ( Bikaner ) के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग गर्ल्स हॉस्टल में एक स्टूडेंट ने आत्महत्या (suicide) कर ली। वह जयपुर के कोटपूतली इलाके की रहने वाली थी। उसका नाम आयुष( Ayush ) था। बताया जा रहा है कि वो दिन में मनोचिकित्सा विभाग में ड्यूटी करके निकली थी। बाद में हॉस्टल में पहुंचकर सुसाइड कर ली। इससे पहले उसने अपने भाई को कॉल किया था। उसने फोन पर कहा था कि वह सुसाइड कर रही है। भाई ने कहा- रुक जा। आयुष ने फोन काट दिया और फंदे पर झूल गई। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जयपुर ( Jaipur ) के कोटपूतली निवासी आयुष (21)यहां सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर (Sardar Patel Medical College Bikaner )से नर्सिंग कोर्स कर रही थी। वो तीन साल की ट्रेनिंग पूरी कर चुकी थी। चौथे साल में पढ़ रही थी। इस दौरान उसकी अस्पताल में भी ड्यूटी लगी हुई थी। सोमवार को ड्यूटी दमाणी अस्पताल में थी।
वो अपना काम निपटाकर हॉस्टल दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंची। भाई को फोन किया। फोन पर कहा कि सुसाइड कर रही हूं और फोन काट दिया। भाई ने आयुष की सहेली को फोन किया। सहेली पहुंची तो रूम बंद था। उसने गार्ड को बुलाया। अंदर जाकर देखा तो फंदे पर लटकी थी। उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी हॉस्टल की छात्राओं को लगी तो उन्होंने कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। बीकानेर ( Bikaner ) पुलिस मौके पर पहुंची। उसका शव अब पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। हॉस्टल के छात्रों के अनुसार आयुष पिछले कुछ समय से तनाव में थी और नींद की गोलियां खा रही थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत