पश्चिम बंगाल से उज्जैन( Ujjain ) के इस्कॉन मंदिर ( ISKCON Temple ) आए 17 वर्षीय किशोर विकास ने घर लौटने से दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण साफ नहीं हो सका है। वह 27 अक्टूबर को कोलकाता लौटने वाला था।
दरअसल, अपने दोस्त के साथ पश्चिम बंगाल के कोलकाता (जलपाई गुड़ी) से उज्जैन इस्कॉन मंदिर ( ISKCON Temple )आए 17 वर्षीय विकास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दोस्त पतलू सरकार के साथ 10 अक्टूबर को इस्कॉन मंदिर, उज्जैन आया था। वह मंदिर में ही रह रहा था। सोमवार सुबह जल्दी उठा। भगवान की आरती में शामिल हुआ। सुबह 9 बजे मृदंग बजाया और इसके बाद फांसी लगा ली।
इस्कॉन मंदिर ( ISKCON Temple ) में मृदंग बजाकर उसकी धुन पर नाचने वाले युवा अनुयायी विकास बर्मन ने आत्महत्या कर ली। वो कोलकाता के पास जलपाईगुड़ी का रहने वाला था। यहां 15 दिन के लिए आया था। विकास 27 अक्टूबर को वापस लौटने वाला था, लेकिन इसके दो दिन पहले सोमवार को ही उसने सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। बुधवार सुबह तक परिजन कोलकाता से उज्जैन आ जाएंगे।
विकास बर्मन मृदंग बजाने में माहिर था। उसके साथी भी उसकी धुन पर नाचते थे। वह जिस गमछे को पूजा में इस्तेमाल करता था, उसी को फंदा बनाकर लटक गया। उसके माता-पिता भी कई साल से इस्कॉन के अनुयायी हैं और अपने बेटे को भी उन्होंने इसमें आगे बढ़ने के लिए उज्जैन भेजा था।
विकास बाकी युवा अनुयायियों की तरह रोजाना सुबह 4.30 बजे उठकर दिनचर्या शुरू कर देता था। सुबह 7 बजे आरती में आना होता है। सोमवार सुबह भी वह रोजाना की तरह सुबह की मंगला आरती में शामिल हुआ और उसने मृदंग भी बजाया। इसके बाद सुबह 9 बजे उसने नाश्ता लिया। इसके बाद से ही वह गायब हो गया।
जब दोपहर के खाने पर वह नहीं आया तो साथियों को चिंता हुई। दोपहर 3.30 बजे साथी ढूंढ़ते हुए ऑडिटोरियम पहुंचे। एक साथी ने बताया कि ऑडिटोरियम का ऊपरी हॉल खाली रहता है। वहां भी देख लेते हैं। जब सभी लोग वहां पहुंचे तो विकास फंदे पर लटकता हुआ मिला। इस आधार पर माना जा रहा है कि विकास बर्मन ने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सुसाइड किया था।
इस्कॉन मंदिर का ऑडिटोरियम पूरी तरह से एक तरफ बना हुआ है। यह बीच की बिल्डिंग के सबसे ऊपर तीसरी मंजिल पर बना है। विकास ने इस स्थान को इसीलिए चुना, क्योंकि यहां किसी का आना-जाना नहीं है। इस्कॉन के प्रवक्ता राघव पंडित दास ने बताया कि यहां पहले छात्र रहते थे, जिन्हें अब बैंक कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया गया है। इसलिए यह जगह पूरी तरह खाली ही रहती है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा