प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( PM Modi ) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के नौशेरा पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने जवानों को अपना परिवार बताया। पीएम ने कहा कि लोग दिवाली पर्व अपने परिवार के साथ मनाते हैं। जवान ही मेरा परिवार हैं, इसलिए मैं अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आया हूं। आपके सामर्थ्य से देश में शांति और सुरक्षा है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार चांद लग जाते हैं।
पीएम मोदी( PM Modi ) ने कहा कि यहां(नौशेरा) की मिट्टी का स्पर्श करते एक अलग ही भाव मेरे मन में आया। यहां का इतिहास भारत की शौर्यगाथा बताता है। यहां का वर्तमान वीरता का सबूत है। नौशेरा ने हर युद्ध का, हर षड्यंत्र का माकूल जवाब दिया है। आजादी के बाद दुश्मनों ने इस पर कब्जा जमाने की कोशिश की। मुझे खुशी है कि नौशेरा के जांबाजों के शौर्य के चलते सभी साजिशें धरी की धरी रह गईं।
सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई, वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। मैंने उस दिन तय किया था कि सभी जवान सूर्यास्त से पहले लौट आएं। मैं उस दिन फोन पर ही लगा था। यहां अशांति फैलाने के कई प्रयास होते हैं और हो रहे हैं, लेकिन हर बार आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब मिलता है।
हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवाली सुरक्षाबलों के साथ ही मना रहे हैं। प्रधानमंत्री आज राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मिठाई भी खिलाई। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां देश के 130 करोड़ लोगों की दुआ लेकर आया हूं।
मोदी ( PM Modi )ने कहा, “मैं यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, आपके परिवार के तौर पर आया हूं। आपका जो भाव अपने परिवार में जाकर होता है, वही मुझे अनुभव हो रहा है। मैंने हर दिवाली सीमा पर तैनात आप लोगों के बीच मनाने का संकल्प लिया। आज मैं यहां से नई उमंग और नया विश्वास लेकर जाऊंगा। आज शाम हिंदुस्तान का हर नागरिक दिवाली पर एक दीया आपके पराक्रम, शौर्य, त्याग और तपस्या के नाम लगाएंगे।”
नौशेरा वही जगह है जहां हमारे जांबाजों के शौर्य के सामने सारी साजिशें धरी रह गईं। भारतीय सेना की ताकत क्या होती है, इसका अहसास दुश्मन को हो गया। pic.twitter.com/9PVohsbTUk
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?