उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में रेमंड ( Raymond )शोरूम के स्टोर मैनेजर का शव शोरूम में फंदे से लटका मिला। शव को देखकर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
थाना दक्षिण क्षेत्र के गांधी पार्क चौराहा के समीप रेमंड ( Raymond )का शोरूम है। यहां उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गांव सोनी निवासी अमन कुमार (24) पुत्र रमेश बाबू पिछले एक साल से स्टोर मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा था। अमन के माता-पिता आगरा में रामस्वरूप कॉलोनी केदार नगर शाहगंज में रहते हैं।
रेमंड ( Raymond ) शोरूम में अमन के साथ काम करने वाले फैजल निवासी अशोक पार्क शहीद नगर आगरा के साथ शोरूम के ऊपर बने हॉल में रहता था। फैजल तीन दिन से छुट्टी पर था। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे कर्मचारी नरायन और सोनू शोरूम पहुंचे तो शटर बंद था। शटर खोलकर ऊपर पहुंचने पर अमन का शव फंदे पर लटका देख दोनों की चीख पड़े।प्लास्टिक के तार से दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह और कोतवाल दक्षिण रवि त्यागी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस का कहना है कि अमन ने बिजली की केबिल से कुर्सी पर चढ़कर फंदा लगाया था। उसका मोबाइल भी टेबल पर स्टैंड में लगा था। कान में ईयरबड लगे थे। संभावना जताई जा रही है कि मृतक की किसी से फोन पर बात चल रही होगी, उसी दौरान अमन ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस इस दिशा में भी फोन डिटेल निकलवाकर जांच कर रही है कि किन किन से बातचीत हुई थी ताकि मौत के सही कारणों तक पहुंचा जा सके।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?