उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) के थाना शाहगंज क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा में शुक्रवार शाम को मुस्लिम ( Muslim )से शादी करने वाली युवती 25 वर्षीय वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बवाल हो गया। वर्षा ने कार मैकेनिक फईम से प्रेम विवाह किया था। उसकी मौत की जानकारी पर भाई और परिजनों के साथ भाजयुमो पदाधिकारी पहुंच गए।
भाजयुमो पदाधिकारियों के नारेबाजी करने से माहौल गर्मा गया। मोहल्ले के लोगों के आमने-सामने आने पर पथराव और फायरिंग से दहशत फैल गई। बाजार में दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
शुक्रवार शाम को साढ़े छह बजे वर्षा की मौत की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह थाना शाहगंज पुलिस के साथ पहुंच गए। फईम के घरवालों का कहना था कि वर्षा ने फांसी लगाई है। वो उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसे मृत घोषित किया गया।
आगरा (Agra)पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की तैयारी कर ली। तभी वर्षा का भाई दुष्यंत आ गया। बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। वर्षा की हत्या का आरोप लगाया गया।
आरोप है कि पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर दी। इससे माहौल गर्मा गया। मोहल्ले के कुछ युवकों ने नारेबाजी का विरोध कर दिया। इसके बाद पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। मोहल्ले में खड़े लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। आरोप है कि चिल्ली पाड़ा से बाहर आकर कुछ लोगों ने शाहगंज बाजार में दुकानों को निशाना बनाया। सामान बाहर फेंक दिया। तोड़फोड़ भी की। इससे बाजार में धड़ाधड़ शटर गिरने लगे।
मृतका के परिजन थाना शाहगंज पहुंचे। इसकी जानकारी पर भाजपा विधायक ( BJP MLA ) योगेंद्र उपाध्याय और राम प्रताप सिंह चौहान के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। थाना का घेराव किया गया। एक घंटे तक नारेबाजी की गई।
सूचना पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई। आगरा (Agra) के आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
युवती की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जिन दुकानों में तोड़फोड़ की गई। उनमें सीसीटीवी कैमरे लगे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इनके फुटेज कुछ ही देर में वायरल हो गए। इसकी जानकारी पर पुलिस को भी हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर रही है।
थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत घटित संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की आत्महत्या की घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा मौके पर विवाद उत्पन्न करने की सूचना पर उच्चाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम रखने के संबंध में #SSP_AGRA द्वारा बाइट। pic.twitter.com/AHxMjBkso9
— AGRA POLICE (@agrapolice) November 12, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत