महाराष्ट्र (Maharashtra ) के गढ़चिरौली ( Gadchiroli )में पुलिस ने 26 नक्सलियों ( 26 Naxals ) के मार गिराने का दावा किया है। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। इनसे भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षकअंकित गोयल ने बताया कि नक्सलियों के साथ गोलीबारी में 4 जवान भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान रविंद्र नेताम (42), सर्वेश्वर अतराम (34), महरू कुदमेठे (34) और टीकाराम कटांगे (41) के रूप में हुई है। इन्हें नागपुर के ऑरेंज सिंटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि यह मुठभेड़ गढ़चिरौली ( Gadchiroli )के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी मुठभेड़ थी। यह सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे खत्म हुई। इससे पहले 23 अप्रैल, 2018 को गढ़चिरौली पुलिस ने दो अलग-अलग झड़पों में 40 माओवादियों को मार गिराया था। एटापल्ली तहसील के बोरिया-कास्नासुर इलाके में जहां 34 मारे गए, वहीं एक ही समूह के 6 लोगों को अहेरी तहसील में मार गिराया गया था।
पुलिस अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त में लगी हुई है। 26 बॉडी रिकवर की गई हैं। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। हालांकि, घने जंगल और रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन अभी होल्ड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहली बार बड़ी संख्या में मारे गए नक्सलियों ( 26 Naxals )की लाश मिली है।
पुलिस के साथ मुठभेड़ में मिलिंद तेलतुंबड़े नाम के एक बड़े नक्सली के मारे जाने की सूचना है। इस पर 50 लाख रुपए का इनाम था। वह सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य भी था। पुलिस सरेंडर किए नक्सलियों से मारे गए लोगों की पहचान करवाएगी। पुलिस के मुताबिक, मिलिंद तेलतुंबड़े भीमा कोरेगांव मामले में दायर NIA की चार्जशीट में भी एक आरोपी था।
पुलिस का कहना है कि मिलिंद तेलतुंबड़े दलित बुद्धिजीवी आनंद तेलतुम्बडे का छोटा भाई है। आनंद भीमा-कोरेगांव मामले में अभी जेल में है। वह भाकपा (माओवादी) के महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र के प्रभारी भी है। मिलिंद अपने संगठन के विस्तार के लिए आनंद के लिखे साहित्य का इस्तेमाल करता था। मिलिंद नक्सलियों को प्रशिक्षित करने और नए रंगरूटों को गोरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित करता था।
26 Naxals have been eliminated in an encounter with the C-60 unit of Maharashtra Police in the jungles of Gyarapatti in Gadchiroli district today. Three jawans have suffered injuries in the encounter: Gadchiroli SP Ankit Goel
— ANI (@ANI) November 13, 2021


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा