आईआईटी गांधीनगर के डायरेक्टर प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन( Prof.Sudhir Kumar Jain )को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) का नया कुलपति ( Vice-Chancellor ) बनाया गया है। इसी साल मार्च महीने में प्रोफेसर राकेश भटनागर के कुलपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं।
इस बीच रविवार को प्रो.सुधीर जैन( Prof.Sudhir Kumar Jain ) को कुलपति बनाए जाने का आदेश शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि वह अगले सप्ताह कार्यभार भी ग्रहण कर लेंगे।
इसी साल 28 मार्च 2021 को प्रोफेसर राकेश भटनागर के कुलपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं, अब तक आईएमएस के डॉक्टर वी के शुक्ला प्रभारी कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बता दें कि प्रो. सुधीर कुमार जैन ( Prof.Sudhir Kumar Jain )आईआईटी कानपुर में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर रह चुके हैं, वर्तमान में वह आईआईटी गांधीनगर के डायरेक्टर के तौर पर तीसरी बार सेवाएं दे रहे हैं। 62 वर्षीय प्रो. जैन भूकंपीय डिजाइन कोड, इमारतों की गतिशीलता और भूकंप गतिविधियों में गहन अनुसंधान के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
भूकंपीय अध्ययन पर उनकी दो किताबें भी काफी चर्चा में रही हैं। इसके अलावा दर्जनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनको मिल चुका है। उनको वर्ष 2020 के लिए पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है।
प्रो. जैन ने यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की (अब IIT रुड़की के नाम से जाना जाता है) से 1979 में बीटेक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी की पढ़ाई कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पासाडेना से की थी। एक कुशल प्रशासक के तौर पर उनकी देशभर के अकादमिक क्षेत्र में अलग पहचान है।
बीएचयू के लिए दूसरा मौका है जब कोई पद्म पुरस्कार सम्मानित वैज्ञानिक बीएचयू का कुलपति बन रहा है। इससे पहले जौनपुर के मूल निवासी डीएनए विशेषज्ञ डाक्टर लालजी सिंह को बनाया गया था। वह भूकंपीय अध्ययन और स्ट्रक्चरल डायनामिक्स के बड़े विशेषज्ञ भी माने जाते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?