मराठी अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale ) ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के विवादास्पद बयान का रविवार को समर्थन किया। मराठी फिल्माें का बड़ा नाम और हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके विक्रम पुणे में एक इवेंट में मौजूद थे। विक्रम ने कहा कि वह देश के स्वतंत्रता आंदोलन पर कंगना रनोट के विवादित बयान से सहमत हैं।
गोखले, कंगना के उस विवादित कमेंट का सपोर्ट में बोल रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने 1947 में जो आजादी हासिल की वह भीख थी, लेकिन देश को असली आजादी 2014 में ही मिली जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
विक्रम (Vikram Gokhale ) ने आगे कहा- “मैं रनौत के बयान से सहमत हूं। हमें आजादी दी गई थी। ब्रिटिश राज के दौरान जब स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी, तब कई लोग सिर्फ मूकदर्शक थे। इन मूक दर्शकों में कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो उनके खिलाफ लड़ रहे थे।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत हर राजनीतिक दल विवाद में अपना फायदा देखता है। त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा और उसके विरोध में अमरावती तथा अन्य शहरों में हुए बवाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में गोखले ने कहा कि सांप्रदायिक दंगे वोट बैंक की राजनीति का नतीजा हैं।
उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल वह (वोट बैंक की राजनीति) करता है। महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर गोखले ने कहा कि पूर्व सहयोगी दलों- शिवसेना और भाजपा को देश की भलाई के लिए फिर से साथ आना चाहिए।
I agree with what Kangana Ranaut has said. We got freedom in alms. It was given. Many freedom fighters were hanged and the big-wigs at that time didn’t attempt to save them. They remained mere mute spectators: Actor Vikram Gokhale in Pune pic.twitter.com/4gBSYwFjqf
— ANI (@ANI) November 14, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?