वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ( Salman Khurshid ) की किताब में हिंदुत्व के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर नाराज लोगों ने सोमवार को सलमान खुर्शीद के नैनीताल ( Nainital ) स्थित आवास में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। हालांकि आग को बुझा लिया गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। इस घटना की जानकारी कांग्रेस नेता ने फेसबुक ने फेसबुक पर साझा की है।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद( Salman Khurshid ) अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ (‘Sunrise over Ayodhya’ ) को लेकर विवादों में हैं। खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।इस के बाद पूरे देश में कांग्रेसी नेता के प्रति गुस्सा है।
पुलिस ने बताया कि सतखोल में स्थित सलमान खुर्शीद के आवास पर हिन्दूवादी संगठन के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और आग लगाने की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने बताया कि सोमवार को 2 बजे के करीब 20 से अधिक लोग आए और उन्होंने आवास में तोड़फोड़ और आग लगा दी।
खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ, संयोग से परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने ने बताया कि मौके से आरोपी फरार है। पुलिस अभी जांच कर रही है। वहीं केयर टेकर की तहरीर के आधार पर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand: Some people vandalized residence of former Union Minister & Congress leader Salman Khurshid in Nainital today
“Rakesh Kapil & 20 others have been booked. Strict action will be taken against perpetrators,” says DGI (Kumaun) Neelesh Anand
(Pics: Khurshid’s FB page) pic.twitter.com/1gpQrioBxM
— ANI (@ANI) November 15, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?