केंद्रीय न्याय मंत्रालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) के न्यायाधीश मुनिश्वर नाथ भंडारी ( Justice Munishwar Nath Bhandari )का तबादला मद्रास हाईकोर्ट में कर दिया है। इसी तरह राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस सतीश कुमार शर्मा ( Justice Satish Kumar Sharma )को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट में तीन नए अतिरिक्त न्यायाधीशों को भी नियुक्त किया गया है।ये तीन जज हैं एडवोकेट कृष्णा राव, बिभास रंजन डे और अजॉय कुमार मुखर्जी।
सोमवार को केंद्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी को मेघालय हाईकोर्ट में स्थानांतरण करने की अधिसूचना जारी की थी। जस्टिस बनर्जी और जस्टिस भंडारी ( Justice Bhandari )के तबादलों का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा एक ही दिन 16 सितंबर को किया गया था। हालांकि, कॉलेजियम प्रस्ताव केवल नौ नवंबर को प्रकाशित हुआ था।
जस्टिस बनर्जी के ट्रांसफर का लगातार विरोध किया जा रहा था। साथ ही बड़ी संख्या में वकील उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। इसी कॉलेजियम ने 16 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की थी।
वहीं दूसरी ओर रविवार को मद्रास बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर इस ट्रांसफर का विरोध किया। साथ ही कॉलेजियम से जस्टिस संजीब बनर्जी के ट्रांसफर की सिफारिश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
Allahabad High Court judge Justice Munishwar Nath Bhandari transferred to Madras High Court; Rajasthan High Court judge Justice Satish Kumar Sharma transferred to Madhya Pradesh High Court; three new additional judges appointed at Calcutta High Court: Department of Justice pic.twitter.com/w7n8BpkxrD
— ANI (@ANI) November 16, 2021


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा