जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में बुधवार को कुलगाम ( Kulgam ) के पोंबे और गोपालपोरा में पांच आतंकियों (5 Terrorists)को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में टीआरएफ कमांडर सिकंदर भी मारा गया है। सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इस बीच एक इलाके में सुरक्षाबलों के चारों तरफ से घेर लिया गया है। आतंकियों ने घिरा हुए देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां दागी। पूरे इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम ( Kulgam) के पोम्बे इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के दल पर गोलीबारी किये जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
यही नहीं पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी हमले की फिराक में थे। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों ने बड़े खतरे को टालने का काम किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान आमिर बशीर और मुख्तार भट के तौर पर हुई है। नाके पर चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके पास आईईडी बरामद किए गए हैं। फिलहाल दोनों की जांच की जा रही है।
इससे पहले श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सोमवार को मारे गए दो आतंकियों में एक पाकिस्तानी है, जो रविवार को डाउनटाउन में हुए हमले में शामिल था। जबकि उसके दो मददगार भी मारे गए हैं। मददगारों में एक उस मकान का मालिक है, जिसने आतंकियों को पनाह दी थी। आतंकियों के पास से दो पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया गया है।
#GopalporaEncounterUpdate: #Terrorist Commander of proscribed #terror outfit TRF Afaq Sikander killed in #encounter: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/sNlP3jMaFv
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) November 17, 2021
#KulgamEncounterUpdate: 02 unidentified #terrorists killed. #Operation in progress. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/BPKPWC7iJM
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) November 17, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?