राजस्थान ( Rajasthan ) में सियासी हलचल तेज हो गई है। अशोक गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों( 3 Ministers ) ने इस्तीफा दिया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। इस पत्र को तीनों मंत्रियों का इस्तीफा ही माना जा रहा है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने जयपुर पहुंचते ही तीनों मंत्रियों के इस्तीफा देने की जानकारी दी।
तीन मंत्रियों ( three Ministers ) के इस्तीफों के बाद गहलोत मंत्रिमंडल में अब 12 जगह खाली हो गई है। पहले सीएम सहित 21 मंत्री थे, अब तीन जगह और खाली होने से यह संख्या 18 रह जाएगी। मौजूदा हालत में 12 नए मंत्री बनना तय हो गया है। यह भी संभावना है कि परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ और मंत्रियों को हटाया जा सकता है।
माकन ने कहा कि 30 जुलाई को जब मंत्रियों ( Ministers ) से मिला था, तो हमारे कुछ मंत्रियों ने मंत्री पद छोड़कर संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी। हमारे तीन होनहार मंत्रियों गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। तीनों ने पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है। ऐसे होनहार मंत्री संगठन में काम करना चाहते हैं, तभी तो इस्तीफा दिया है।
कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद फॉर्मूला लागू होना तय माना जा रहा था। डोटासरा शिक्षा मंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात प्रभार बनाया गया था। तब से ही यह माना जा रहा था कि संगठन में पद वाले मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाएगा। तीन मंत्रियों के इस्तीफे की पेशकश के बाद इनका मंजूर होना तय माना जा रहा है।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पिछले दिनों पंजाब का प्रभारी बनते ही एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत मंत्री पद छोड़ने की घोषणा की थी। हरीश चौधरी ने उस वक्त कहा था कि पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी फुल टाइम काम है। इसके साथ मंत्री रहना संभव नहीं है। रघु शर्मा ने गुजरात का प्रभारी बनते ही मंत्री पद छोड़ने के संकेत दिए थे।
Three ministers of Rajasthan Cabinet — Govind Singh Dotasra, Raghu Sharma & Harish Chaudhary — have written to Congress president Sonia Gandhi, expressing their desire to step down from their posts & work in the party organization: Congress in-charge for Rajasthan, Ajay Maken pic.twitter.com/rXx75yCTgH
— ANI (@ANI) November 19, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?