उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के महराजगंज ( Maharajganj ) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव में कारण माई मंदिर के पुजारी व साध्वी की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इन दोनों की हत्या क्यों हुई पुलिस इस बिंदु पर जांच करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रोहिन बैराज में पुजारी की जमीन निकली थी। जिसके मुआवजे के रूप में 14 लाख रुपये मिले थे।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज ( Maharajganj ) जिले के महदेईयां गांव के रहने वाले रामरतन मिश्र (74) गांव में मंदिर बनवाकर पूजा पाठ करते थे। मंदिर में करीब 20 साल से नेपाल के ढ़कधइयां चेनपुरवा गांव की कलावती (66) भी पूजा करती थी। इन दोनों लोगों का गांव के लोग बहुत सम्मान करते थे। पुजारियों ने वाराणसी से कुछ दिन पहले हनुमान की मूर्ति लाकर स्थापित कराई थी।
शुक्रवार की सुबह गांव के लोग मंदिर की ओर गए तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि दोनों को बेरहमी से पीट- पीट कर मार डाला गया हो। हत्या की सही वजह का पता अभी नहीं चल रहा है।
मौके पर खून से सना डंडा और रॉड मिली है। पत्थर की छोटी छोटी मूर्तियों पर खून के छींटे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना का अंजाम देने वालों ने डंडा व राड के अलावा पत्थर की छोटी मूर्तियों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मंदिर परिसर में दो जगहों पर खून के छींटे भी दिखे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों से बचने के लिए दोनों ने पुरजोर कोशिश की।
मंदिर परिसर में बने कमरे में रखे बॉक्स का ताला भी टूटा मिला। उसमें रखे कुछ सामान बिखरे पडे़ थे। ताला टूटने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने उसमें रखा कोई कीमती सामान ले लिया होगा।
घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। अभी तक दोनों की हत्या किसने और क्यों की, पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पूरेे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दो पुजारियों की हत्या की जानकारी होते ही पुलिस अफसरों के हाथ पांव फूल गए। एसपी के बाद एडीजी अखिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
थाना परसामलिक क्षेत्रांतर्गत हुए डबल मर्डर के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा दी गई बाइट #UPPolice pic.twitter.com/8xv8gFsIuu
— MAHARAJGANJ POLICE (@maharajganjpol) November 19, 2021


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस