उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से आगरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा शुरू हो गई। इस स्पर्धा का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री किरण रिजिजू ( Kiren Rijiju ) ने किया और आगरा कॉलेज से रन फॉर ग्रीन मैराथन दौड़ में भी हजारो प्रतिभागियों के साथ केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए। इसमें स्कूली बच्चों समेत करीब सात हजार लोग शामिल हुए। सभी में जबरदस्त उत्साह दिखा। मैराथन दौड़ का समापन एकलव्य स्टेडियम में हुआ।
केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एवं आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि मैराथन में शहर के स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक संगठन आदि के सात हजार लोग शामिल हुए हैं। मैराथन के बाद स्टेडियम में मार्च पास्ट के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। सभी खेलों में लगभग दो सौ तकनीकी अधिकारी और निर्णायक शामिल रहेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 24 नवंबर को अपराह्न दो बजे स्टेडियम में होगा।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजीजू ( Kiren Rijiju ) ने कहा कि आगरा में बहुत वर्षों के बाद आने का मौका मिला है। शुभ काम के लिए आया हूं। सांसद खेल स्पर्धा में आज हजारों लोग जुड़े हैं। भारत देश बहुत ही फिट होना चाहिए, मजबूत होना चाहिए। यह तभी हो सकता है जब नागरिक शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होंगे। इससे देश स्वयं मजबूत हो जाएगा। उप्र में नया जोश देखने को मिल रहा है।रिजिजू ने मिनी मैराथन में भाग लेने वालों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश बहुत आगे जाएगा
अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह, एमपी सिंह, ध्यानचंद पुरस्कार विजेता रोमियो जेम्स, एशियाई खेलों में एथलेटिक्स विजेता रतन सिंह भदौरिया, दक्षेस खेलों में शामिल रहे सरनाम सिंह, मनीषा कुशवाहा भी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।
#KheloIndia #FitIndiaMovement at historic city #Agra #UttarPradesh https://t.co/qduLRxN6DX pic.twitter.com/aBfnwn1sos
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 21, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?