प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अंदाज से लोगों को हमेशा से ही चौंकाते आए हैं। डीजीपी (पुलिस महानिदेशक)-आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) की कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन रविवार सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी( Prime Minister Narendra Modi ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )के कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आए। इस दौरान दोनों नेता गंभीर चर्चा कर रहे थे।
कविता की लाइनों के साथ उत्तर प्रदेश के कम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )ने रविवार दोपहर 12:17 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। साथ में दो तस्वीरें भी डालीं। इनमें उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं।
हम निकल पड़े हैं प्रण करके,
अपना तन-मन अर्पण करके।
जिद है एक सूर्य उगाना है,
अम्बर से ऊँचा जाना है,
एक भारत नया बनाना है।।
प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी के कंधे पर हाथ रखकर राजभवन के गलियारे में घूमते दिख रहे हैं। इस दौरान मोदी और योगी के बीच किसी मुद्दे पर गहन चर्चा हो रही है। दोनों नेताओं के बीच केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है जैसे मोदी कोई सीख, कोई समझाइश योगी को दे रहे हों।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके चर्चा-परिचर्चा का दौर शुरू हुआ।
इससे पहले, देश के विभिन्न राज्यों के डीजीपी और आईजीपी के सम्मेलन के दूसरे दिन देश की आंतरिक सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर पूरे दिन मंथन चला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सत्रों में हिस्सा लिया।
हम निकल पड़े हैं प्रण करके
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है pic.twitter.com/0uH4JDdPJE— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?