राजस्थान ( Rajasthan ) में कांग्रेस नेता व अलवर नगर परिषद ( Nagar Parishad Alwar ) की सभापति बीना गुप्ता और उनके बेटे कुलदीप गुप्ता को राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) ने सोमवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस के टिकट पर सभापति बनी गुप्ता ने किसी काम के बदले एक व्यापारी से साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से दो लाख 35 हजार रुपये वह पहले दे चुका था। अब शेष रकम लेते हुए गुप्ता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। गुप्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह के निकट मानी जाती है। शिकायतकर्ता मोहन लाल ने एसीबी में करीब एक माह पहले शिकायत दी थी कि वह नगर परिषद की जमीन पर अस्थाई दुकान लगाने का ठेका देता है।
अलवर नगर परिषद ( Nagar Parishad Alwar ) ने उसे इसके लिए अधिकृत कर रखा है। इसके साथ ही परिषद का प्रचार-प्रसार भी करता है। इसके लिए परिषद की तरफ से उसे अधिकारिक रूप से दो प्रतिशत कमीशन मिलता है। गुप्ता इसमें से आधा हिस्सा मांगती है। एसीबी ने उसकी शिकायत का सत्यापन कराया, जो सही निकली। इस पर एसीबी की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए गुप्ता को उसके घर रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया। घर पर की गई छानबीन में बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के जेवरात भी मिले हैं। गुप्ता और उसके परिजनों के नाम से जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं।
दोनों को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अलवर नगर परिषद ( Nagar Parishad Alwar ) मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों ने आतीशबाजी की।शिकायतकर्ता मोहनलाल ने एसीबी को करीब सवा महीने पहले शिकायत दी थी कि वह अलवर (Alwar ) नगर परिषद में ऑक्शनर है। परिषद की अस्थायी जगह पर दुकान लगाने के ठेके देता है। इसके अलावा प्रचार-प्रसार के काम करता है। इसके लिए परिषद की ओर से उसे 2 पर्सेंट कमीशन मिलता है। सभापति बीना गुप्ता इस कमीशन की राशि में से 50% रिश्वत मांगती हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?