पंजाब के पठानकोट( Pathankot ) में भारतीय सेना (Indian Army ) कैंप के त्रिवेणी गेट के पास सोमवार तड़के ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां से एक बारात निकल रही थी, उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक गुजरा। इस संदिग्ध युवक पर ही ग्रेनेड फेंकने का शक जताया जा रहा है।
मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है।
पठानकोट ( Pathankot )के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि तड़के मोटर साइकिल पर कुछ लोग सवार होकर आए और सेना के त्रिवेणी द्वार गेट पर ग्रेनेड फेंका। बाइक पर कितने लोग सवार थे, वह किधर से आए, किधर गए, इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सेना के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके से ब्लास्ट के बाद ग्रेनेट का हिस्सा बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात एक बजे पठानकोट ( Pathankot )के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ते सेना के त्रिवेणी द्वार पर मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंका। जिससे वहां तेज धमाका हुआ। हालांकि, गेट पर ड्यूटी दे रहे जवान दूरी पर थे। इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रेनेड फेंकने वाले बाइक सवार किधर से आए और किधर गए, इसके बारे सैन्य अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं।
बता दें कि पंजाब का पठानकोट जिला भारतीय सेना के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। यहां पर भारतीय वायुसेना का स्टेशन, सेना का गोला- बारूद डिपो और दो बख्तरबंद ब्रिगेड व बख्तरबंद इकाइयां हैं।
Punjab | A grenade blast took place near Triveni Gate of an Army camp in Pathankot. Further investigation is underway. CCTVs footage will be probed: SSP Pathankot, Surendra Lamba pic.twitter.com/NsVSQxz0eF
— ANI (@ANI) November 22, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?