अभिनेता अक्षय कुमार , सारा अली खान और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे ( Atrangi Re ) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में सारा अली खान (Sara Ali Khan) का चुलबुला अंदाज, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का खिलाड़ीपन और धनुष (Dhanush) का दिल छू लेने वाला अंदाज देखा जा सकता है।फिल्म 24 दिसम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। जिसमें सारा और धनुष के साथ मिलकर अक्षय ने वाकई गर्दा उड़ा दिया है।
‘अतरंगी रे ( Atrangi Re ) फिल्म का मोशन पोस्टर मंगलवार को रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी है बिहार की एक लड़की रिंकू और तमिल लड़के विशू की। विशू को जबरन पकड़कर रिंकू से साथ पकड़वा विवाह करवा दिया जाता है। लेकिन रिंकू तो शहजाद यानि अक्षय से प्यार करती है। तीनों की प्रेम कहानी किस-किस मोड़ से आगे बढ़ेगी ये आपको अतरंगी रे में देखने को मिलेगा।
फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है। वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे। अक्षय और सारा इस फिल्म में पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, धनुष ने आनंद की फिल्म रांझणा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक लगातार रिस्पांस दे रहे हैं, जिससे साफ है कि हर किसी को फिल्म के फिल्म का इंतजार है।
आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे( Atrangi Re ) का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है। हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज, कलर यैलो प्रोडक्शन्स और केप ऑफ गुड फिल्म ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
It’s time to feel the madness of this love story. #AtrangiRe Trailer out.https://t.co/FmR0r4FSQj @DisneyPlusHS #AtrangiReTrailer @aanandlrai @dhanushkraja @SaraAliKhan @arrahman #BhushanKumar @Irshad_Kamil #HimanshuSharma @cypplOfficial #CapeOfGoodFilms @TSeries @Ashishsverma
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 24, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?