अशोकनगर( Ashoknagar ) जिले में मुंगावली थाने में पदस्थ मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के हेड कांस्टेबल दलपत अहिरवार ने रात के समय थाना परिसर के पीछे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को दिन भर खाद बंटवाने के स्थान पर ड्यूटी लगी थी। रात के समय सभी के साथ आया और आकर थाने के पीछे बने कमरों में सो गए।
घटना बुधवार- गुरुवार दरमियानी रात की है। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मियों ने पेड़ से लटकते हुए प्रधान आरक्षक के शव को देखा तो इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी प्रदीप पटेल पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के प्रधान आरक्षक दलपत सिंह अहिरवार पिछले करीब एक साल से मुंगावली थाने में पदस्थ थे। वह मूलतः चंदेरी इलाके के रहने वाले थे और वर्तमान में थाना परिसर में ही रहते थे। बुधवार को दलपत सिंह की ड्यूटी खाद वितरण के कार्य में लगी थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद दलपत सिंह अपने आवास पर चले गए। गुरुवार को सुबह एएसआई कांता प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल कर आए तो उन्होंने देखा कि थाना परिसर में लगे एक पेड़ पर दलपत सिंह का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है।
एएसआई ने तुरंत इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य लोगों को सूचना दी। मृतक के स्वजन को भी घटना से अवगत कराया गया। इस घटना के बाद से मृतक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी प्रदीप पटेल ने कहा कि प्रधान आरक्षक ने थाना परिसर में आत्महत्या की है। कारण फिलहाल अज्ञात हैं। मामले की छानबीन कर रहे हैं।मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के हेड कांस्टेबल दलपत अहिरवार (55) अकेले ही थाना परिसर में ही रहते थे अन्य परिजन अपने गांव पर रहते है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?