कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों( International flights )को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पूरे 632 दिन के प्रतिबंध के बाद 15 दिसंबर से इंटरनेशनल एयर ट्रैवल की इजाजत दे दी है।सरकार ने पिछले साल कोरोना लॉकडाउन से तीन दिन पहले 22 मार्च को इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया था।
अब उन देशों की हवाई यात्रा की जा सकती है, जहां कोविड की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि, 14 देशों की ट्रैवलिंग पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा। इनमें यूके, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, सिंगापुर बांग्लादेश, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
सरकार ने ये फैसला कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मद्देनजर लिया है। सरकार ने जिन 14 देशों के हवाई सफर पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें से कई देशों के साथ एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट सर्विस जारी है। वर्तमान में भारत के अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई समेत 31 देशों के साथ एयर बबल अरेंजमेंट हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि कर्मिशियल अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने के मामले में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श किया गया है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ( International flights )की ही तरह डोमेस्टिक फ्लाइट्स भी लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित कर दी गई थी। हालांकि, दो महीने के ब्रेक के बाद मई 2020 में लिमिटेड कैपेसिटी के साथ डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेशन शुरू किए गए थे। पिछले महीने ही डोमेस्टिक फ्लाइट्स को पूरी क्षमता के साथ उड़ान की अनुमति दी गई है।
— DGCA (@DGCAIndia) November 26, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
