उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में सिकंदरा के द्वारिका कुंज में प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) महावीर सिंह (50) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) की है। छह पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी सहित अन्य बातें लिखी हैं। तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इन लोगों पर रकम हड़पने का आरोप है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) महावीर सिंह जमीनों की खरीद-फरोख्त के साथ भवन निर्माण का ठेका भी लेते थे। उनकी ससुराल बमरौली कटारा में है। यहां पर भागवत कथा चल रही थी। इसमें दो दिन से पत्नी गुड़िया देवी, बेटा रवि, बहू और नातियों के साथ गए हुए थे। बृहस्पतिवार शाम को रवि ने पिता से बात की। उन्होंने दूसरे दिन भागवत कथा के संपन्न होने पर भंडारे में आने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन नहीं उठा।
प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) महावीर सिंह का शुक्रवार सुबह भी फोन नहीं उठने पर परिजनों ने पड़ोसी को घर पर भेजा। उन्होंने काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला गया। महावीर सिंह का शव पंखे से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। कमरे की तलाशी में पुलिस को डायरी के छह पन्ने मिले। इसमें आत्महत्या की वजह लिखी हुई थी। यह थाना सिकंदरा को संबोधित किए गए थे।
पुलिस ने बताया कि छह पेज का सुसाइड नोट मिला है। एक पेज पर लिखा है कि गौतम यादव को 16.50 लाख रुपये दिए थे। सुनील इसकी गवाही देगा। गौतम ने घर को बर्बाद कर दिया। दूसरे पेज पर लिखा कि मैं घूरेलाल, धीरज यादव और गौतम यादव की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। अगर, इन तीन लोगों से मेरे मरने के बाद भी पैसा नहीं मिला तो मेरा परिवार भी खतरे में है। कृपया करके मेरा पैसा दिलवा देना सो मेरा परिवार जी सके। तीसरे पेेज पर लिखा है कि मैंने अपनी पत्नी का प्लाट गिरवीं रखा। इन्होंने मेरे से पैसे भी ले लिए। इसके बाद प्लाट किसी और बेच दिया। रुपये मांगने पर नहीं दिए। दो और पेज पर आत्महत्या की वजह लिखी है। पेजों पर नीचे महावीर सिंह लिखा हुआ है।
एक और पेज पर लिखा है कि गुड़िया तुमने मेरा बहुत साथ दिया। मगर, मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाया। यह मकान बेच देना। अपनी और बच्चों की देखभाल करना। मैं आपको बीच में छोड़कर जा रहा हूं। इसलिए मुझे माफ करना। तन्नू, केशव, सुनीता और रवि इन सब का ख्याल रखना।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?