कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन( Covid-19 Omicron ) से संभावित खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो एक दिसंबर से प्रभावी हो जाएंगे। इन दिशानिर्देशों के अनुसार अब यात्री के लिए 14 दिन की यात्रा जानकारी जमा करना और यात्रा शुरू करने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर कोरोना वायरस की निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार खतरे की श्रेणी में आने वाले देशों के यात्रियों को यहां पहुंचने पर कोरोना जांच करवानी होगी और जांच का परिणाम आने तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा। अगर उनकी जांच निगेटिव आती है तो उन्हें सात दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा और आठवें दिन फिर जांच की जाएगी। इस बार भी निगेटिव आने पर उन्हें अगले सात दिन के लिए खुद अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने को कहा जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, जोखिम वाले देशों को छोड़कर अन्य देशों के यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें भी 14 दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। हवाईअड्डे पर आगमन पर एक सैंपल के तौर पर कुल यात्रियों के 5 फीसदी लोगों का टेस्ट किया जाएगा।
इसके अलावा उन्हें निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट भी दिखानी होगी। पैसेंजर्स को ये दोनों रिपोर्ट अपनी यात्रा शुरू करने से पहले भारत सरकार के एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।
इस बीच राहत की बात यह रही कि कर्नाटक में बीते दिन संक्रमित पाए गए दो लोगों में ओमिक्रॉन ( Omicron ) की पुष्टि नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका से आए दोनों लोगों के कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
#Omicron: Union Health Ministry revises guidelines for international arrivals in India to be effective from Dec 1; mandates submitting 14 days travel details, uploading negative RT-PCR test report on Air Suvidha portal before the journey pic.twitter.com/zJBdpShBtE
— ANI (@ANI) November 28, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?