उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आज (रविवार) यानी 28 नंवबर को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET ) का पेपर लीक हो गया है। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त करने निर्णय किया गया है। प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीईटी की परीक्षा लीक मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा, उनकी संपत्ति जब्त कराने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ , फिरोजाबाद और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। परीक्षा की तिथि का अब बाद में एलान होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रयागराज में प्रश्न पत्र लीक होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने वाले 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लखनऊ से चार, मेरठ से तीन, गोरखपुर-वाराणसी से दो, कौशांबी से एक और प्रयागराज से 13 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा यूपीटीईटी (UPTET)की परीक्षा आयोजित कराएगी। लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी, प्रशांत कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 ((UPTET) ) आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होनी थी। इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी थे। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे।
यूपीटीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिली है इसलिए दोनों पालियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा रही है। फिर एक महीने के भीतर अभ्यर्थियों से बिना कोई शुल्क लिए परीक्षा कराई जाएगी।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा