उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर ( Kanpur ) जिले के कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित ड्यूमिनी अपार्टमेंट में एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, रामा मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. सुशील सिंह ने पत्नी चंद्रप्रभा (50), बेटा शिखर(20) बेटी खुशी (16) की हत्या की है। हत्या की खबर से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है।
कल्याणपुर में ड्यूमिनी अपार्टमेंट में रहने वाले डाक्टर सुशील ने अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे प्रखर और बेटी खुशी की हत्या कर दी है। किसी की गला दबाकर तो किसी के सिर पर भारी वस्तु से वार करके हत्याकांड को अंजाम दिया गया। डाक्टर सुशील ने शाम 5.32 मिनट पर अपने भाई डाक्टर सुनील मैसेज भेजा कि पुलिस को खबर करो, उन्होंने डिप्रेशन में हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस मौके पर है।पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
पुलिस को घटनास्थल से एक डायरी मिली है,डायरी में हत्या के कारणों समेत अन्य बातों का जिक्र है।यह भी पता चला है कि हत्यारा डॉक्टर सुशील कुमार डिप्रेशन में था, डायरी के आधार पर भी पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डिवीनिटी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 501 में डॉक्टर सुशील कुमार अपनी पत्नी चंद्रप्रभा और बेटी खुशी (16) और बेटे शिखर (18) के साथ रहते थे।शुक्रवार की शाम उन्होंने आवास विकास में रहने वाले अपने
अपने सीनियर डॉ. सुनील को कॉल किया, उन्होंने भाई को बताया कि डिप्रेशन में हैं और पुलिस को खबर कर दो, इसके बाद सुशील ने कॉल कट कर दिया।पुलिस का कहना है कि हथौड़ा से हत्या की गई प्रतीत होती है, दोनों बच्चों की हत्या गला दबाकर की गई है।घटना को अंजाम देकर आरोपी डॉक्टर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस हरसंभव तरीके से जांच में जुटी है।
@kanpurnagarpol के थाना क्षेत्र कल्याणपुर में ट्रिपल मर्डर प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा दी गई बाइट । @Uppolice pic.twitter.com/li2qPRB3xX
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) December 3, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?