बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने शनिवार को वृंदावन (Vrindavan) में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंची कंगना की जानकारी जैसे ही उनके प्रशंसकों को हुई एक झलक पाने को फैंस भी उमड़ पड़े। हालांकि ये कार्यक्रम गोपनीय था, इसलिए पहले से किसी को खबर नहीं थी।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए कुछ दिन पूर्व दिए गए अपने बयान से कुछ लोगों में आक्रोश के प्रश्न पर कंगना रनौत ने कहा कि जिन लोगों के मन में चोर है उनको ही तकलीफ होती है। जो सच्चे हैं देशभक्त हैं और राष्ट्रहित में बात करते हैं उनको मेरी बातें सही लगेंगी। 2022 के विधान चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी से जुड़ी हुई नहीं हैं जो राष्ट्रवादी हैं वह उन्हीं के साथ हैं। किसानों से माफी मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी से माफी नहीं मांगी।
कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) से पूछा गया कि क्या चुनाव में किसी पार्टी को सपोर्ट करेंगी। कंगना ने कहा- मैं किसी पार्टी का हिस्सा नहीं हूं। कहा- जो पार्टी राष्ट्रवादी होगी, उसके लिए प्रचार करूंगी।
कंगना के आने की खबर तेजी से फैलती गई और प्रशंसकों की अच्छी खासी भीड़ बांकेबिहारी मंदिर पर जुट गई। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं कंगना रनौत ( Kangana Ranaut )की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। माना जा रहा है कि कंगना पहली बार ब्रज क्षेत्र में आईं हैं। सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां महंत ने उन्हें पूजा अर्चना कराई। कंगना रनौत ने ट्विटर के माध्यम से एक तस्वीर साझा की और लिखा कि खूबसूरत दिन…दिल्ली से मथुरा के लिए ड्राइविंग…कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए कितना भाग्यशाली दिन है। कंगना मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए भी पहुंचीं।
शनिवार की सुबह की कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह आज के दिन की शुरुआत श्रीकृष्ण की जन्मस्थली बांके बिहारी के दर्शन के साथ करना चाहती हैं। सुबह के समय वे मंदिर में पहुंची।
कंगना को सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां उन्हें पूजा अर्चना कराई। उनके दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बांके बिहारी के जयकारे जोरों से लगाती रही। कंगना ने मंदिर में देहरी पूजन किया। गोस्वामी ने उन्हें विधिवत पूजा कराई और चुनरी भेंट की। कंगना रनौत ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
बिहारी जी के दर्शन के दौरान कंगना बहुत ही अभिभूत और प्रसन्नचित दिखाई दे रही थीं। उनकी सुरक्षा में निजी सिक्योरिटी के अलावा पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस कर्मी भी उनके संग सेल्फी लेने में भाग दौड़ कर रहे थे। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर के माध्यम से बिहारी जी मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कार द्वारा दिल्ली से मथुरा आना उनके लिए बहुत ही सुखद रहा है और वह अपने को बहुत ही भाग्यशाली मानती हैं कि उन्होंने कृष्ण की जन्मभूमि में ठाकुर जी के दर्शन किए हैं।
#WATCH जो राष्ट्रवादी है मैं उसके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। मैं किसी पार्टी से संबंध नहीं रखती हूं: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना रनौत pic.twitter.com/VHj1MheEY4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?