अफ्रीकी देशों से निकला कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन ( Omicron ) वेरिएंट भारत में भी तेजी से फैल रहा है। महज 4 दिनों में इस वेरिएंट ने देश के 5 राज्यों में दस्तक दे दी है और अब तक कुल 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आनी बाकी है। राहत की बात यह है कि इनमें से अधिकतर लोग वे हैं जो विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं और यहां जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 50 से अधिक म्यूटेशन वाले वेरिएंट के पहले दो केस कर्नाटक में पाए गए। इसके बाद गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में भी इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिले हैं।
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron ) का खतरा बढ़ते जा रहा है। यहां रविवार को एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 18मामले सामने आए हैं। इसमें महाराष्ट्र के सात, राजस्थान के नौ और दिल्ली का एक केस शामिल है। इसके साथ देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अब तक राजस्थान में नौ, महाराष्ट्र में आठ, कर्नाटक में दो, दिल्ली-गुजरात में एक-एक केस मिले हैं।
महाराष्ट्र में रविवार को सात लोगों में ओमिक्रॉन ( Omicron ) की पुष्टि हुई। इनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां भी शामिल हैं, जो नाइजीरिया से पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में रहने वाले अपने भाई से मिलने आई थी। उनके भाई और उनकी दो बेटियों में भी वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं, एक अन्य मामला पुणे के एक व्यक्ति का है जो पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में फिनलैंड से लौटा था। इससे पहले ठाणे जिले के एक 33 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया था।
राजस्थान में रविवार को नौ लोगों में कोरोना के ओमिक्रॉन ( Omicron ) वैरिएंट की पुष्टि हुई है। राज्य के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के चार लोगों को पूर्व में ही जयपुर के आरयूएचएस में भर्ती करवा दिया था। इनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हे भी आरयूएचएस में भर्ती कराया गया है।
राजधानी दिल्ली में भी रविवार को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जिसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है।एक केस गुजरात के जामनगर शहर में मिला है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला शख्स 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से जामनगर आया था।
बीते गुरुवार यानी दो दिसंबर को पहली बार कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 दिसंबर को कर्नाटक में इस वैरिएंट के दो मामले सामने आए थे। इनमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक था और दूसरा स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी। हालांकि, मंत्रालय ने लोगों से दहशत का माहौल न बनाने और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की थी।
Total 9 cases of Omicron variant reported in Rajasthan’s Jaipur so far: State Health Dept
— ANI (@ANI) December 5, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत