राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी पांच बेटियों के साथ आत्महत्या (suicide ) कर ली। घटना की वजह गृह कलेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने छह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना से पहले भी पति से उसकी किसी बात पर नोंकझोंक हुई थी, जिसके बाद उसने अपनी पांचों बेटियों के साथ कुंए में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। कोटा ( Kota) पुलिस ने बताया कि इस घटना में सभी की मौत हो गई है। मामले में जांच की जा रही है।
कोटा ( Kota) पुलिस ने बताया कि कालियाखेड़ी बंजारों का गांव है। यहां शिवलाल का परिवार भी रहता है। शिवलाल की पत्नी बादाम देवी (40) अपनी पांच बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। उसके साथ 14 साल की सावित्री, 8 साल की अंजलि, 6 साल की काजल, 4 साल की गुंजन और 1 साल की मासूम अर्चना की डूबने से मौत हो गई। परिवार में 14 वर्षीय गायत्री और 7 वर्षीय पूनम जिंदा बचे हैं। जिस समय मां, बेटियों को लेकर कुएं में कूदी, गायत्री और पूनम घर से बाहर थी। इसलिए उनकी जान बच गई।
बादाम बाई के पति शिवलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर था। शाम तक नहीं लौटा था। रात को पत्नी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना है। इस मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की जानकारी सामने आई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी 6 शवों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?