उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) महोबा ( Mahoba) जिले में कुलपहाड़ कस्बे के कठबरिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या और मां के भी फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
डॉग स्क्वॉड ने भी हत्यारों की तलाश में खोजबीन की। सूचना पर पहुंची महोबा ( Mahoba) की एसपी सुधा सिंह, सीओ तेज बहादुर सिंह और एसडीएम स्वेता पांडे ने परिजनों से पूछताछ की। उधर, महिला के भाई ने बहनोई का एक महिला से अवैध संबंध होने की बात कही है।
अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कठबरिया मोहल्ले के कल्याण सिंह यादव खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार की रात वह फसल की सिंचाई के लिए खेत गया था, जबकि पत्नी सोनम (35), पुत्र विशाल (11), पुत्री आरती (9) और अंजलि (7) घर पर थे।जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह की शादी पत्नी सोनम से 2007 में हुई थी।
शनिवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर से कुंडी बंद होने पर आवाज दी, लेकिन कोई आहट न मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे में तीनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े थे और सोनम फंदे से लटक रही थी।
बच्चों के गले में रस्सी बंधी थी और धारदार हथियार से गले रेते गए थे। पास में ही हंसिया पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे महिला के बड़े भाई भान सिंह ने बताया कि दीपावली से बहन-बहनोई के बीच विवाद चल रहा था।
एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर बहनोई ने पत्नी व बच्चों से बात करना भी बंद कर दिया था और घर पर खाना भी नहीं खाते थे। दो दिन पहले बहनोई को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। महोबा ( Mahoba) एसपी का कहना है कि तीन बच्चों के साथ महिला भी घर पर मृत मिली है।तीनों बच्चों के शरीर में गहरे जख्म के निशान हैं और गले में रस्सी बंधी हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?