बेंगलुरु( Bengaluru ) की तरफ जा रही कर्नाटका एक्सप्रेस 12628 ( Karnataka Express ) को बम उड़ा देने की धमकी देने वाला युवक नई दिल्ली से आरपीएफ ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर उसने फोन कर ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी थी। इधर, आगरा से गुजरने वाली ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड से तलाशी कराई जा रही है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ आगरा (Agra) प्रकाश कुमार पंडा के मुताबिक मंगलवार सुबह आरपीएफ हेल्पलाइन पर मोबाइल नंबर 8076725288 से कॉल आया कि मेरा नाम सत्या है और बेंगलुरु जाने वाली गाड़ी संख्या 12628 ( Karnataka Express )को बेंगलुरु पहुंचने से पहले उड़ा दूंगा। जिसमें 1500 यात्री सवार हैं।
प्रभारी निरीक्षक आगरा छावनी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने फोन करने वाले के मोबाइल नंबर की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जो कि आसफ अली रोड, पुलिस भवन, नई दिल्ली के नजदीक मिली। इस पर सिविल पुलिस थाना चांदनी महल, तुर्कमान गेट एवं दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल से समन्वय स्थापित करते हुए घटना के संबंध में सूचित किया।
व्यक्ति की तलाश की गई तो वह व्यक्ति अरुणा आसफ अली रोड पुलिस भवन के पास एक रैन बसेरे में नशे की हालत में मिला मिला। पूछताछ के दौरान कॉल करना स्वीकार किया। युवक को गिरफ्तार कर नई दिल्ली जीआरपी थाने में लाया गया है। आगरा छावनी स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी द्वारा डॉग स्क्वायड और बीडीडीएस टीम से ट्रेन व स्टेशनों पर चैकिंग करवाई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?