दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) के डॉक्टर को जयपुर ( Jaipur ) पुलिस ने निम्स यूनिवर्सिटी के पास से अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो कारतूस, पिस्टल बरामद की है। डॉक्टर ने आगरा से 2015 में पिस्टल खरीदी थी। तब से ही खुद के पास पिस्टल रखता है। ईएनटी विभाग में विजिटिंग डॉक्टर है।
जयपुर पुलिस(Jaipur Police) ने बताया कि डॉ. रविकांत शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी ग्रेटर कैलाश दिल्ली व महेंद्र जाट पुत्र सुवालाल निवासी कंवरपुरा चंदवाजी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार में हथियार लेकर घूम रहे है। पुलिस को देख वे गाड़ी को स्टार्ट कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। गाड़ी में तलाशी लेने पर लोडेड़ पिस्टल, देशी कट्टा बरामद हुआ।
जयपुर पुलिस (Jaipur Police)को पूछताछ में डॉ.रविकांत ने बताया कि 2010 से 2017 में निम्स यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया था। उसकी महेंद्र कुमार जाट से दोस्ती हो गई थी। वह दिल्ली से मानपुरा आया था। वहां से महेंद्र को साथ लेकर अजमेर दरगाह गया था। वहां से जियारत कर वापस आए थे। उसने आगरा से 2015 में पिस्टल खरीदी थी। रविकांत शर्मा दिल्ली एम्स में ईएनटी विभाग में विजिटिंग डॉक्टर है। पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि महेंद्र के खिलाफ चंदवाजी में पांच मामले दर्ज है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?