राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) में दिनदहाड़े शनिवार को पुलिस कस्टडी में बीच बाजार बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस गार्ड दो आरोपियों को पेशी करवा कर लौट रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और फायरिंग कर भाग गए। एक मुलजिम को गोली लगी उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिस्टल मौके पर छोड़ कर भाग गए। मुलजिम कालू पूरी और सुरेश के खिलाफ गुडा एंदला में मामला दर्ज था।
जानकारी के अनुसार जोधपुर ( Jodhpur ) के गुडा एंदला पुलिस थाने में कालूपूरी और सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज था। शनिवार को पुलिस चालानी गार्ड दोनों को पेशी करवाकर लौट रही थी। उन्हें ऑटो से जेल वापस ले जाया जा रहा था ।
दोनों आरोपी जोधपुर जेल में बंद थे। जिन्हें पेशी के लिए पाली ले जाया गया था। वापसी में रातानाडा थाने से कुछ दूरी पर स्थित भाटिया चौराहा पर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी हो मच गई। फायरिंग के आरोपी मौके से फरार हो गए।
जोधपुर ( Jodhpur )पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। 5 गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। हमलवार अपनी पिस्टल भी मौके पर छोड़कर चले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रातानाडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने घायल को संभाला। पुलिस ने उसे एमडीएम भेजा है। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?