बिहार (Bihar ) के समस्तीपुर( Samastipur ) रेल मंडल में रेलवे के इंजीनियर ने स्क्रैप माफियाओं के हाथों रेल इंजन को कबाड़ में बेच दिया। इंजीनियर ने डीजल शेड पोस्ट पर कार्यरत एक दारोगा की मिलीभगत से शेड के आवक रजिस्टर में स्क्रैप के अंदर एक पिकअप वैन की एंट्री भी करवा दी। लेकिन वहां तैनात एक महिला सिपाही की समझदारी से यह मामला उजागर हो गया। मामला खुलते ही इंजीनियर फरार हो गया।
समस्तीपुर ( Samastipur ) लोको डीजल शेड के इंजीनियर राजीव रंजन झा ने डीएमई का फर्जी कार्यालय आदेश दिखाकर रेलवे मंडल के पूर्णियां कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़ी छोटी लाइन का पुराना भाप इंजन स्क्रैप कारोबारी को बेचा। राजीव ने 14 दिसंबर को हेल्पर सुशील यादव के साथ पूर्णियां कोर्ट स्टेशन पर इस भाप इंजन को गैस कटर से कटवाया और वहां से इसकी ढुलाई शुरू करवाई। जब पूर्णियां आरपीएफ आउट पोस्ट प्रभारी एमएम रहमान ने इंजन वहां से ले जाने रोका तो उसने समस्तीपुर डीजल शेड के डीएमई का आदेश दिखाकर कहा कि इस इंजन का कबाड़ डीजल शेड ले जाना है।
उधर अगले दिन डीजल शेड में तैनात सिपाही संगीता ने स्क्रैप लोड में पिकअप वैन की एंट्री देखी, लेकिन उसे कहीं भी लाया गया स्क्रैप नहीं दिखा। संगीता ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। तब मामले की जांच शुरू हुई। मंडल सुरक्षा आयुक्त एके लाल ने बताया, एमएम रहमान ने डीजल शेड से जारी पत्र के बारे में जांच शुरू की तो शेड के डीएमई ने इस तरह का कोई भी पत्र जारी करने की बात से इनकार कर दिया।
दो दिनों तक जांच के बाद भी जब स्क्रैप लोड वाहन की जानकारी नहीं मिली तो प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें इंजीनियर राजीव रंजन झा, हेल्पर सुशील यादव समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला खुलने के बाद से राजीव झा की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। समस्तीपुर ( Samastipur ) के डीआरएम आलोक अग्रवाल के आदेश पर इंजीनियर व हेल्पर के अलावा डीजल शेड पोस्ट पर तैनात दारोगा वीरेंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?