मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के खंडवा ( Khandwa) जिले का एक प्राइवेट स्कूल परीक्षा में सैफ अली खान और करीना कपूर( Saif Ali Khan-Kareena) के बेटे से जुड़ा सवाल पूछ कर विवाद में घिर गया है। दरअसल जिले के एक प्राइवेट स्कूल ने छठी क्लास के जनरल नॉलेज के प्रश्न पत्र में पूछा था-करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखिए? इस पर नाराज पेरेंट्स बोले- ये महापुरुष हैं क्या?
यह मामला खंडवा के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का है, जहां पर मिड टर्म परीक्षा चल रही हैं। बच्चे जब एग्जाम देकर घर पहुंचे तो अभिभावकों ने प्रश्न पत्र में यह सवाल देखकर इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। साथ ही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
खंडवा ( Khandwa)के एक निजी स्कूल में आयोजित छटवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान जनरल नॉलेज के पेपर में पूछे सवाल पर पालक संघ ने आपत्ति जताई है। प्रश्न पत्र में करीना कपूर खान व सैफ अली खान( Saif Ali Khan-Kareena) के बेटे का नाम पूछा गया है। पालक संघ ने इस तरह के प्रश्न पूछे जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।
पेरेंट-टीचर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अनीश अरझरे का कहना है कि जनरल नॉलेज के सवाल महापुरुषों से जुड़े होने चाहिए, लेकिन किसी फिल्म कलाकार के बच्चे का नाम जानना क्या स्कूल के बच्चों के लिए जरूरी है। खंडवा ( Khandwa)के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संजीव भालेराव ने कहा है कि हमने स्कूल को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। स्कूल का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान ( Saif Ali Khan-Kareena)के बेटे का नाम तैमूर है। उसके जन्म बाद उसका नाम तैमूर रखने पर भी काफी विवाद हुआ था। लोगों ने एक्टर्स से बच्चे का नाम बदलने की भी अपील की थी। लेकिन, करीना ने इससे साफ इंनकार कर दिया था। बता दें कि तैमूर लंग एक बर्बर विदेशी आक्रान्ता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?